A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
हांसी: निकटवर्ती गांव शेखपुरा में एक व्यक्ति पर दो आरोपियों ने डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए परिजनों ने हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर हांसी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति के बयान पर गांव के ही दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में हमला करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
खेत में हुक्का पी रहा था घायल
पुलिस को दिए बयान में गांव शेखपुरा निवासी जोगेन्द्र ने बताया कि वह 16 अगस्त शाम करीब 8:30 बजे रमेश के पास खेत में बैठकर हुक्का पी रहा था। इसी दौरान गांव शेखपुरा निवासी नरेश उर्फ नरसी व प्रवीन अपनी स्कूटी पर सवार होकर आए। आते ही दोनों ने उससे कहा कि भागना नहीं है। प्रवीन ने कहा कि मेरे पास ताऊ बलबीर का पिस्तौल है और भागा तो गोली मार दूंगा। जिस पर वह डर के मारे वहीं बैठा रहा और दोनों ने स्कूटी से उतर कर उसे लोहे की रॉड व डंडों से मारना शुरू कर दिया।
रमेश व उसकी पत्नी ने हमलावरों से छुड़वाया
जोगेंद्र ने बताया कि मापीट के दौरान उसने शोर मचाया तो रमेश व उसकी पत्नी ने बडी मुश्किल से उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया अन्यथा वो दोनों जान से मार देते। लेकिन जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। इसके बाद उसके परिजन इलाज के लिए उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों द्वारा उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
