A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

सफीदों/जींद: नगर के बीचोंबीच बह रही हांसी ब्रांच नहर में एक लावारिस शव देर रात पानी में बहता हुआ आया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी थाना से एसआई संजय मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

नहर में तैरता हुआ दिखा शव

देर रात नहर में एक शव बहता हुआ देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए तथा मौके पर सिटी थाना से एसआई संजय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने गौभक्तों की मदद से शव को काफी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला। शव लगभग गली-सड़ी व नग्न अवस्था में था और उसकी उम्र करीब 33 वर्ष के आसपास थी। मृतक के शरीर पर फूलबहरी बीमारी के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

तलोट के खेतों में मिला अज्ञात युवक का शव

नारनौल के गांव तलोट के निजामपुर की तरफ लगते खेतों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर निजामपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 32 साल के आसपास बताई जा रहा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।