A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Hisar ASI Suicide Case: हिसार में आज यानी मंगलवार को ASI ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है। ASI राज सिंह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज काम कर रहे थे। राज सिंह उमरा गांव में रह रहे थे। वह कुलदीप सिंह नाम के व्यक्ति के मकान में पहली मंजिल पर रहते थे। आज सुबह करीब 6 बजे वह छत पर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर निकालकर खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर मकान मालिक ( कुलदीप सिंह) मौके पर पहुंच गए, उन्होंने देखा कि राज सिंह के सिर से खून निकल रहा था, उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी पास में पड़ी हुई है। कुलदीप सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।  

Also Read: फतेहाबाद में युवक ने लगाई नहर में छलांग: मजदूरी न मिलने से निराश था मृतक, सुसाइड नोट में ठहराए 3 जिम्मेदार

राज सिंह के भाई ने क्या कहा ?

वहीं पुलिस ने राज सिंह की मौत की सूचना परिवार को दी। इसके बाद एएसआई के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए है। उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आत्महत्या से एक दिन पहले यानी बीते सोमवार को राजसिंह ने रात को खाना भी नहीं खाया था। पुलिस के मुताबिक, राज सिंह के भाई का कहना है कि वह सुसाइड नहीं कर सकता, उनके घर में भी कोई परेशानी नहीं थी। एएसआई के परिवारों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।