Gurugram Water Connection: गुरुग्राम में लोगों को घर बैठे मिलेगा पानी का कनेक्शन मिल जाएगा। नगर निगम का दावा है कि लोगों को अब पानी के कनेक्शन के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Gurugram Water Connection: गुरुग्राम के रहने वाले लोगों  के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब लोगों को पानी के कनेक्शन के लिए नगर निगम के ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम ने इस प्रक्रिया को हंड्रेड परसेंट ऑनलाइन और डिजिटल कर दिया है। इस सुविधा से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। गुरुग्राम निवासी प्रॉपर्टी आईडी की सहायता से घर बैठे आवेदन कर सकेंगे, इसके साथ ही आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक भी कर सकेंगे।  

ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया

निगम के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल और सीवरेज कनेक्शन के लिए जटील प्रक्रिया को खत्म करके इसे 100 फीसदी ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि गुरुग्राम हरियाणा का पहला ऐसा शहर होगा, जिसमें पानी और सीवर सेवाओं के लिए पूरी तरह  समर्पित और आसान डिजिटल मॉड्यूल पेश किया है। अब शहर के लाखों लोगों को कनेक्शन या बिल ठीक करवाने के लिए बिचौलियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।  

लोग पानी के कनेक्शन के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन करते थे, जिसके बाद पंजीकरण नंबर लेकर निगम अधिकारियों के पास चक्कर लगाने पड़ रहे थे। आवेदन में कई तरह के डॉक्यूमेंट्स की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। लेकिन अब लोगों को बड़े आसान और जल्दी पानी-सीवर के कनेक्शन मिल जाएंगे।

कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी ?

नगर निगम द्वारा विकसित यह नया सिस्टम निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.mcg.gov.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर वाटर बिल के नाम से एक खास ऑप्शन की सुविधा दी गई है। नए कनेक्शन के लिए आवेदक को केवल अपनी प्रॉपर्टी आईडी और एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि) की जरूरत पड़ेगी। निगम की तरफ से दावा किया गया है कि अगर डॉक्यूमेंट्स नहीं है, तो इस स्थिति में लोग केवल घर बैठे महज 2 मिनट में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।