Gurugram Bulldozer Action: गुरुग्राम की 12 कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर चलाया जाएगा, इसे लेकर प्रशासन ने जमीन मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

Gurugram Bulldozer Action: गुरुग्राम में होली के बाद प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने 7 गांव में 12 अनधिकृत कॉलोनियों को पहचाना है। इसके अलावा संबंधित जमीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं तहसीलदार को इन एरिया में किसी भी तरह की रजिस्ट्री न करने के निर्देश दे दिए गए हैं।  


विभाग के DTPE अमित मधोलिया के निर्देश पर पटौदी, सोहना, फर्रुखनगर और भोंडसी एरिया में सर्वे किया गया था। जांच के दौरान साढराणा में 4, पातली हाजीपुर में 1, भांगरौला में 1, बोहड़ाकलां में 1, भोंडसी में 3, माकड़ौला में 1 और धनकोट में 1 अवैध कॉलोनी को बसाया गया है। इन कॉलोनियों को करीब 40 एकड़ जमीन पर बसाई गई थीं। अमित मधोलिया ने साफ तौर पर कहा कि बिना परमिशन के कोई भी नई कॉलोनी विकसित नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो, पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। 

पहले भी हुआ बुलडोजर एक्शन

बता दें कि विभाग ने पटौदी एरिया में 3 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया था। दरअसल नरहेड़ा गांव में करीब 4 एकड़ में विकसित कॉलोनी में 15 मकानों की तैयारी और सड़क निर्माण पाया गया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर इसे ध्वस्त कर दिया गया था।

इसके बाद कार्रवाई पटौदी गांव और  जाटौली में की गई, जहां ढाई से 4 एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी। चारदीवारी, DPC और सड़क निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया। विभाग ने इस एरिया में खरीद-फरोख्त रोकने के लिए प्रशासनिक कदम भी उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा।