Fatehabad News: फतेहाबाद के टोहाना राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने आज 5 मार्च बुधवार को अपने फॉर्म हाउस पर जनता दरबार लगाया। सुभाष बराला ने जनता दरबार में आम जनता की समस्याएं सुनी हैं। सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके लिए बराला ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश भी दिए हैं। जनता दरबार में बराला ने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की है।

सरकार की योजनाओं से लोगों को फायदा हो रहा- सुभाष बराला

सांसद सुभाष बराला ने जनता दरबार में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। इन योजनाओं से लोगों का उत्थान हो रहा है। भाजपा सरकार प्रदेश में योग्य लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दे रही है। सुभाष बराला ने लोगों से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Also Read: हरियाणा में वित्तीय आपातकाल, कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने BJP सरकार को घेरा, आंकड़े पेश कर CM नायब सैनी से पूछे सवाल

ट्रैफिक समस्या के निदान के लिए बाईपास को मंजूरी- सुभाष बराला

सांसद सुभाष बराला जनता दरबार में लोगों को विकास के कार्यों के बारे में बताया। बराला ने कहा कि  रेल यात्रियों की पुरानी मांग पूरी की जा रही है। शहर में बढ़ती यातायात समस्या के समाधान के लिए बाईपास को मंजूरी मिल गई है। इससे नागरिकों को जाम से राहत मिलेगी। सांसद ने यह भी बताया कि वाटर सप्लाई, स्वच्छता और सड़क निर्माण की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के सहयोग से क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Also Read: हरियाणा का बजट 2 लाख करोड़ से अधिक का होगा, CM सैनी और क्या सौगात देंगे? जानें यहां