ऊर्जा मंत्री अनिल विज का विपक्ष पर प्रहार: कांग्रेस के शिकंजे में जो आएगा, उसका करियर खराब होना सुनिश्चित

Energy Minister Anil Vij.
X
ऊर्जा मंत्री अनिल विज। 
अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फिर कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के शिकंजे में जो आएगा, उसका करियर खराब होना सुनिश्चित है।

अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने फिर कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के शिकंजे में जो आएगा, उसका करियर खराब होना सुनिश्चित है। अनिल विज (Anil Vij) ने किसानों के ट्रैक्टर मार्च निकालने के बारे में कहा कि किसान ट्रैक्टर मार्च अनुमति लेकर निकाले और रेल रोकने की बजाए कोई अन्य रास्ता अपनाए, क्योंकि रेल रोकने से लाखों लोगों को परेशानी होगी। देश के प्रजातंत्र के चारों पहिए सही तरीके से अपना निर्वहन कर रहे है।

मणिशंकर को केवल अपनी पड़ी

मणिशंकर अय्यर के बयान गांधी परिवार ने मेरा करियर बर्बाद किया, इस पर चुटकी लेते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि मणिशंकर (Mani Shankar) को अपनी पड़ी है। गांधी परिवार ने 50 साल तक देश पर राज किया, देश का करियर बर्बाद कर दिया। मणिशंकर क्या है उसके सामने। उनके कब्जे में जो आयेगा, उसका तो करियर खराब ही होगा। लोगों को कांग्रेस के मकड़जाल से बचने की जरूरत है। जो जितनी जल्दी निकल जाएगा, वह बच जाएगा।

हारा हुआ इंसान डिप्रेशन का होता है शिकार

सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के बयान कि वर्तमान सरकार भारत के संविधान के खिलाफ काम कर रही है। न्यायपालिका, संसद और भारत के चुनाव आयोग, राजभवन, जिन्हें संविधान का संरक्षक होना चाहिए, उनके द्वारा निभाई जा रही भूमिका राष्ट्र हित में नहीं है। संजय राउत के इस बयान पर अनिल विज ने कहा कि हारा हुआ इंसान डिप्रेशन में होता है और जो डिप्रेशन में होता है, उसे सब कुछ बुरा ही नजर आता है। देश के प्रजातंत्र के चारों पहिए सही तरीके से अपना निर्वहन कर रहे है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story