ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर हमला: दुनिया आगे चल रही, खड़गे पाषण युग में ले जाना चाहते देश 

Energy Minister Anil Vij.
X
ऊर्जा मंत्री अनिल विज। 
अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दुनिया आगे जा रही है और खड़गे देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं।

अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज (Energy Minister Anil Vij) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दुनिया आगे जा रही है और खड़गे देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं। पाषाण युग में हार जीत के फैसले पथरों से हुआ करते थे। खड़गे पीछे ले जाने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा, अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इनका तो अपना ही विधान है तथा इनको तो संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए। अनिल विज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

भूपेंद्र हुड्डा केवल भड़काने का कर रहे काम

अनिल विज ने कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा (Ex CM Bhupendra Hooda) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा सिर्फ भड़काने व गुमराह करने का काम करते है, इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं आता। एक दिन भी किसानों के बीच जाकर उनका हाल चाल नहीं पूछा और पंजाब में तो इंडी की सरकार है। न वहां के मुख्यमंत्री एक दिन भी गए और न ही भूपेंद्र हुड्डा गए। उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश भी नहीं की। यह सब जनता देख रही है। क्योंकि बॉर्डर बंद होने से सबसे अधिक परेशानी जनता को ही झेलनी पड़ रही है। आंदोलनों का असर भी आम जनता पर ही पड़ता है।

किसान डल्लेवाल को लेकर पूछ सवाल पर चुप रहे विज

अनिल विज ने किसान नेता डल्लेवाल को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। ज्ञात रहे कि किसान नेता डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने डिटेन किया तो उसके बाद सुरजीत सिंह हरदो भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अनिल विज ने कहा कि पंजाब पुलिस का मामला है, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। आगे देखते हैं कि किसान क्या करते हैं। शंभू बॉर्डर पर अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस व आप अगर किसानों से बात करके उन्हें उठा लेती तो रास्ता खुल जाता और जनता को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ती।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story