Logo
दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में यमुना में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को भी बरामद कर लिया गया।

Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में कुछ युवक यमुना में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान एक युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद दिल्ली बोट क्लब की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया है।

यमुना में डूबने से युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ यमुना में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गया, जिसके चलते वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। दिल्ली बोट क्लब की टीम ने शव बरामद कर लिया है। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय पप्पू यादव के रूप में हुई है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के सुंदर विहार का रहने वाला था।

दिल्ली बोट क्लब ने दी यह जानकारी

इस संबंध में दिल्ली बोट क्लब के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार शाम करीब चार बजे सोनिया विहार इलाके में यमुना में एक युवक के डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बोर्ड क्लब की टीम को गोताखोरों के साथ मौके पर भेजा गया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और बोट से तलाशी ली गई।

कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

गोताखोरों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बरामद किया, जिसकी यमुना में डूबने से मौत हो चुकी थी। शव मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक पप्पू यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बता दें कि दिल्ली बोट क्लब की ओर से लगातार लोगों को यमुना नदी में नहाने से बचने की अपील की है। सोनिया विहार इलाके में यमुना नदी की गहराई ज्यादा है और पानी का बहाव भी अधिक है।

5379487