Baansera Park in Delhi: यमुना नदी के किनारे एक बार फिर से बनाया गया बांसेरा पार्क, इसकी खूबसूरती देख हो जाएंगे हैरान

Baansera Park in Delhi
X
दिल्ली में एक बार फिर बना बांसेरा पार्क।
Baansera Park in Delhi: इस पार्क में फूलों की अलग-अलग वैरायटी भी लगाई है। इस पार्क को कार्यक्रम के आयोजन, हेलीकाप्टर, खेल आदि के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Baansera Park in Delhi: दिल्ली की यमुना नदी के किनारे सराय काले खां में बांसेरा पार्क को बनाया गया है। बांस की थीम पर बने राजधानी दिल्ली के इस बांसेरा पार्क की खूबसूरती काफी बेमिसाल है। इस पार्क को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि लोग यहां पर आकर लोगों को प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी। भागदौड़ भरी जिदंगी में लोगों को यह पार्क काफी सुकून देगा।

यमुना नदी किनारे एक बार फिर बना बांसेरा पार्क

बांसेरा पार्क में यमुना नदी के किनारे दो मंजिला ऊंचे मकान जितना ऊंचा चांद बनाया गया है। इस चांद से हुमायू का मकबरा भी दिखाई देगा। हुमायूं मकबरा से यह बेहद काफी आकर्षक चांद दिखाई देता है। सिर्फ इतना ही नहीं करीब 15 हेक्टेयर में फैले इस पार्क में तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन बना है, जो नियमित शाम को चलेंगा। पार्क में हाथी और शेर के साथ-साथ अन्य जानवरों की मूर्तियां लगाई गई हैं।

पार्क में फूलों की अलग-अलग वैरायटी

इस पार्क में फूलों की अलग-अलग वैरायटी भी लगाई है। इस पार्क को कार्यक्रम के आयोजन, हेलीकाप्टर, खेल आदि के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पार्क में बहुत जल्द ही फूड कोर्ट भी खोला जाएगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। बांसेरा पार्क में सोलर लाइट भी लगाई गई है, जिससे बिजली बचेगी और नई-नई तकनीकों का प्रयोग किया गया है।

दिल्ली सरकार के प्रोग्राम होगा

बता दें कि सराय काले खां में बांसेरा पार्क निर्माण का उद्घाटन 9 अगस्त, 2022 को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने किया था। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA)की ओर से इस पार्क को डेवलप किया जा रहा है। पिछले साल यमुना नदी में बाढ़ आने की वजह से यह पार्क खराब हो गया है, इसलिए अब इसे दोबारा विकसित किया जा रहा है। कुछ लोग टिकट लेकर इस पार्क में सुकून और सुंदरता देखने के लिए घूमने आते हैं। बांसेरा पार्क के कर्मचारियों के मुताबिक, आने वाले समय में यहां पर दिल्ली सरकार के प्रोग्राम हुआ करेंगे।

एनसीआर का इकलौता बांस पार्क

दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर में यह एक ऐसा पार्क है, तो बांस की थीम पर बना है। यहां बांस से ही चार दीवारें बनाई गई हैं। यहां जल्द ही बांस कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। बांस से ही विभिन्न सजावटी सामान बने हैं। साथ ही, देशभर की 18 प्रजाति के 13000 से अधिक बांस इस पार्क में लगाए गए। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story