Delhi Crime: दिल्ली कैंट इलाके में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी महिला को उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की तलाश में जुट गई।  

धौला कुआं से आरोपी गिरफ्तार 

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को धौला कुआं से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल (34) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया ने उसे अपनी पत्नी पर किसी से अवैध संबंध होने का शक था। इसके बाद उसने हत्या के नियत से उसके ऊपर हमला कर दिया।

अस्पताल में जिंदगी और मौते से जूझ रही महिला

पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चार मई को पुलिस को सूचना मिली कि आर्मी पब्लिक स्कूल के पास, ऑफिसर्स मेस के सामने एक खून से लथपथ हालत में पड़ी है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम ने जांच की।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली आरके पुरम में युवक की चाकू मारकर हत्या, किराए को लेकर ऑटो चालक से हुई थी कहासुनी

मौके से पुलिस को खून से सनी कुल्हाड़ी मिली, जिससे महिला पर हमला किया गया था। महिला की पहचान लक्ष्मी (33) के रूप में हुई। मौके से पुलिस को कोई चश्मदीद नहीं मिला। छानबीन में पता चला कि महिला पर उसके पति राहुल ने हमला किया है और उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया है। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें राहुल को घटनास्थल के पास से भागते देखा गया। पुलिस ने उसके भागने की दिशा में सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए आरोपी को धौला कुआं बस स्टैंड से पकड़ लिया। वह अपने पैतृक गांव भागने की कोशिश कर रहा था।