A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में चाहे वायु प्रदूषण को या यमुना जल प्रदूषण दोनों ही खतरनाक लेवल पर पहुंच गए है। बीते दिनों यमुना की झाग वाली तस्वीरें दिल्ली की राजनीति में चर्चा का विषय रहीं। यमुना के प्रदूषित पानी में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डुबकी लगाई और प्रदूषित यमुना के खिलाफ नाराजगी जताई और दिल्ली सरकार को इसका कारण बताया। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे नाटक बताया था। अब इस दिल्ली प्रदूषण को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी आप और बीजेपी पर हमला बोला है। 

चुनावों के कारण सचदेवा को याद आई यमुना

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण मामले पर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने वीरेंद्र सचदेवा के यमुना में स्नान करने को जोखिम भरा बताया और इसे भाजपा की राजनीतिक चाल बताया। उन्होंने कहा कि ये यमुना में स्नान करना वीरेंद्र सचदेवा के लिए जोखिम भरा साबित हुआ। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है और वे त्वचा संबंधित परेशानी का भी सामना कर रहे हैं। ये सब भाजपा की राजनीतिक चाल है। दिल्ली में चुनाव नजदीक हैं, इसलिए ही उन्हें यमुना की याद आई है। 

ठोस कदम नहीं उठा रही दिल्ली सरकार

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण कोई नई बात नहीं है। हर साल सर्दियों की शुरुआत में ये आम बात है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी हवा और यमुना में बढ़ते प्रदूषण को नजरअंदाज कर रही है। सब कुछ जानते हुए भी आम आदमी पार्टी की तरफ से समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार केवल सर्दियों में विंटर एक्शन प्लान ले आती है। इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। 

वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदूषित यमुना में लगाई डुबकी

बता दें कि हाल ही में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदूषित यमुना में डुबकी लगाई। उन्होंने दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के लिए यमुना से माफी मांगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनका वादा याद दिलाते हुए यमुना में डुबकी लगाने का निमंत्रण दिया। साथ ही आतिशी से वहां का निरीक्षण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने यमुना घाट पर दो कुर्सियां भी लगवाईं और दोनों को यमुना में डुबकी लगाने का चैलेंज दिया। 

सांस लेने में दिक्कत और त्वचा संबंधी परेशानी का सामना कर रहे सचदेवा

यमुना में डुबकी लगाने के कारण सचदेवा बीमार पड़ गए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और त्वचा संबंधी परेशानियां होने की भी बात सामने आई। शनिवार को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी ने इसे नाटक बताया और भाजपा पर आरोप लगाया कि सचदेवा झूठ बोल रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर....