Delhi-Haryana Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज शुक्रवार से अधिकतम तापमान कम होना शुरू होगा। आईएमडी के मुताबिक आज तापमान में दो डिग्री गिरावट भी देखने को मिलेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

इसके साथ ही अगर हवा में नमी के स्तर की बात करें तो यह 37 से 75 प्रतिशत रहा। आज शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा 30 मार्च को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान दोनों दिन 35 और न्यूनतम तापमान 22 से 20 डिग्री तक रह सकता है। बता दें कि दिल्ली में लोगों को दोपहर के समय गर्मी परेशान करने लगी है। ऐसे में अगर हल्की बारिश होती है तो यह राहत भरी बारिश होगी।

हरियाणा के मौसम का हाल

वहीं, हरियाणा में भी आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस विक्षोभ का असर 31 मार्च तक रहेगा। इसके बाद 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मगर यह पहले के मुकाबले कमजोर रहेगा। राज्य में बीते दिन बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर रहा।

ये भी पढ़ें:- एमपी में बदला मौसम का मिजाज, 31 मार्च तक दिखाई देगा इसका असर, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

दिल्ली में वायु प्रदूषण का हाल 

दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर की बात की जाए तो उधर मौसमी बदलाव की इन गतिविधियों की वजह से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 160 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी हवा का यह साफ-सुथरा स्तर बना रहेगा। गौरतलब है कि मार्च खत्म होने को है और अब तक एक्यूआई 100 के नीचे नहीं पहुंचा है। दो सालों बाद ऐसा हुआ है कि मार्च में अब तक एक भी दिन नहीं मिला है।