Delhi Murder: दिल्ली में युवक की शादी समारोह में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Delhi Murder: दिल्ली के वजीराबाद में एक 30 वर्षीय युवक की शादी के समारोह में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 साल के आशीष के तौर पर हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आशीष को एक शादी के फंक्शन में हेड कॉन्स्टेबल ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल प्रवेश मृतक के गांव का पड़ोसी है। इसके अलावा इस मामले में हेड कॉन्स्टेबल के भाई संदीप और साला विपिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रवेश भजनपुरा में ट्रैफिक यूनिट में पोस्टेड है। वह 2008 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ था। पुलिस को 23 फरवरी को सूचना मिली थी कि एक शख्स को गोली मार दी गई है। सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने आशीष को तुरंत घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

यह भी पढ़ें:- उत्तम नगर में ईस्ट मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगाकर शख्स ने की आत्महत्या
यह भी पढ़ें:- यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को 4 दिन की कस्टडी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के मयूर विहार में मॉल की पार्किंग में कार से मिला व्यक्ति का शव
यह भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशनों के नाम बदले
यह भी पढ़ें:- यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को 4 दिन की कस्टडी

पत्नी से संबंध का शक

पुलिस पूछताछ में मृतक के भाई अनुज ने बताया कि उसका भाई आशीष और अन्य लोग गौरव की शादी में आए थे। इसके साथ उनका पड़ोसी प्रवेश भी भाई संदीप और साले विपिन और विकास के साथ शादी में आया था। अनुज का कहना है कि प्रवेश को शक था कि उसकी पत्नी का आशीष के साथ अफेयर चल रहा है, जिसे लेकर अक्सर आशीष को धमकाता था।

इसी बात को लेकर  प्रवेश और आशीष के बीच दुश्मनी थी, जिसका बदला लेने के प्रवेश और उसके साथियों ने आशीष को पकड़ लिया, जिसके बाद लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।