Logo
Ghaziabad News: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां के लोगों को सालो से चली आ रही पानी की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। इसके लिए शासन की तरफ से 38 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी मिली है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी की पानी की समस्या खत्म होने वाली है। इस समस्या को दूर करने के लिए 38 करोड़ रुपए का बजट मंजूर हुआ है। इससे खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले 10 लाख लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। बताया जा रहा है कि बजट मंजूर होने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले 10 लाख लोगों को पेयजल की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी। इसके लिए 38 करोड़ से अधिक रुपए का बजट मंजूर हुआ है। खोड़ा में सालों से लोग इस समस्या का सामना कर रहे थे।

कई स्थानों पर पाइपलाइन जर्जर हो चुकी थीं तो कहीं ट्यूबवेल खराब हो चुके थे। इस वजह से नियमित रूप से जल की पूर्ति नहीं हो पा रही थी। इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने संबंधित विभागों को इस योजना को तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के अनुसार, योजना तैयार होने के बाद बजट की मंजूरी के लिए फाइल को शासन के पास भेजा गया था। शासन की तरफ से इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए अलग-अगल मद से बजट की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी के मुताबिक, इस योजना के लिए अलग अलग मद से 38 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी मिली है और अब बजट मंजूर होने के बाद इस योजना पर काम शुरु हो गया है। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि सबसे पहले 15वें वित्त आयोग से इसके लिए 18 करोड़ 30 लाख रुपए को मंजूर कराया गया। इस धनराशि से साढ़े आठ लाख लीटर की क्षमता का अंडरग्राउंड वाटर टैंक बनाया जाएगा। इसके साथ ही 40-40 एचपी के 4 ट्यूबवेल बनाए जाएंगें। इसके अलावा 8 वार्डों में नई पाइपलाइन डाली जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि राज्य वित्त आयोग की तरफ से इस योजना के लिए 5.36  करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

इसके तहत दो वार्डो में पानी की पाइपलाइन को विछाया जाएगा और 2 वार्डों में 40-40 एचपी के ट्यूबवेलों की रीबोरिंग कराई जाएगी। जिलाधिकारी के मुताबिक, 1 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 3 नए ट्यूबवेलों को कराया जाएगा। वहीं शासन से वार्ता करने के बाद कई मदों से इस योजना के लिए 15 करोड़ 7 लाख रुपए की अतिरिक्त मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से 2 ट्यूबवेलों की रीबोरिंग कराई जाएगी और 5 वार्डों में नई पाइप लाइन को बिछाया जाएगा।

5379487