Delhi Water Crisis: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने PM मोदी को लिखा पत्र, 21 जून तक नहीं मिला पानी तो शुरू होगा सत्याग्रह

atishi letter to pm modi
X
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने किया सत्याग्रह का ऐलान।
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने राजधानी में पानी की किल्लत को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि अगर 21 जून तक दिल्ली को पानी नहीं मिला तो वह सत्याग्रह शुरू करेंगी।

Delhi Water Crisis: राजधानी में पानी की किल्लत बरकरार है। इसी बीच दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने जल संकट को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि अगर 21 जून तक दिल्ली वालों को पानी नहीं मिला तो वह सत्यग्रह करेंगी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर दी है।

दरअसल, दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने अपने ट्वीट में लिखा- इस भीषण गर्मी में जब दिल्ली के लोगों को ज्यादा पानी की जरूरत है। तब हरियाणा सरकार यमुना में कम पानी छोड़ रही है। कल दिल्ली को हरियाणा से 613 MGD के बजाय 513 MGD पानी ही मिल सका। इस 100 MGD पानी की कमी से 28 लाख दिल्लीवाले पानी को तरस रहे है। वह दिल्ली वालों को पानी दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए उन्होंने हरियाणा के सीएम से भी निवेदन किया था।

आरोप है कि हिमाचल भी पानी देने को तैयार हुआ। लेकिन, हरियाणा ने मना कर दिया। अतिशी ने कहा कि उनके विधायक जल शक्ति मंत्री से मिलने गए। सुप्रीम कोर्ट से भी गुहार लगाई। दिल्ली सरकार के अधिकारी हरियाणा भी गए। लेकिन, हरियाणा सरकार नहीं मानी। अब दिल्ली वालों का कष्ट देखा नहीं जा रहा है। इसलिए पीएम मोदी से निवेदन किया गया है कि वह हस्तक्षेप कर दिल्लीवालों को 21 जून तक पानी दिलवाए। अगर दिल्लीवालों को उनके हक का पानी नहीं मिलता तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story