A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Crime: दिल्ली के विवेक विहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक आंटी ने अपने पिटबुल डॉग से एक नाबालिग बच्ची को कटवा दिया है, इससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गई है। बच्ची के बयान के आधार पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है। नाबालिग ने आरोप लगाते हुए कहा कि आंटी ने जानबूझकर अपने कुत्ते से उन्हें कटवाया है। चलिए बताते हैं पूरा मामला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक विहार के ज्वाला नगर इलाके में तो 11वीं क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट के सामने दो पिटबुल डॉग आ गए। एक डॉग किशोरी पर भौंकने लगा, तो उसने आंटी (डॉग्स की मालकिन) को आवाज भी लगाई। मगर आंटी कहने लगी, यह तुम्हें जान से नहीं मार रहा। जिसके बाद पिटबुल ने किशोरी का बाया हाथ जबड़े से पकड़ लिया। किसी तरह मालकिन ने किशोरी का हाथ छुड़वाया। विवेक विहार पुलिस ने किशोरी के बयान पर केस दर्ज किया है।

'आंटी ने कुत्ते को उकसाया'

जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय पीड़ित मुस्कान ज्वाला नगर इलाके में रहती हैं। मंगलवार रात करीब 7:40 बजे वह पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थीं। पड़ोस में ही रहने वाली सोना नाम की महिला ने दो पिट बुल डॉग पाले हुए हैं। उन्हीं में एक डॉग मुस्कान पर भौंकने लगा। मुस्कान ने आंटी को आवाज लगाई तो आंटी उल्टा उनसे कहने लगी कि यह तुम्हें जान से थोड़ी मार रहा है। इतना ही नहीं मुस्कान का आरोप है कि आंटी अपने छोटे डॉग को इशारा करके हंसते हुए बोली मैक्स पकड़ ले इस लड़की को। बस फिर क्या था डॉग ने किशोरी पर हमला कर दिया। डॉग ने किशोरी का बाया हाथ बुरी तरह जख्मी कर दिया। किसी तरह सोना ने किशोरी को डॉग से छुड़वाया।

पुलिस ने अभी तक नहीं की कार्रवाई

किशोरी के भाई ने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को डॉ हेडगेवार अस्पताल ले गई। जहां किशोरी का इलाज हुआ। उस समय तो किशोरी ने अपने बयान नहीं दिया। मगर कल पुलिस ने किशोरी के घर जाकर उसका बयान लिया। जिस पर केस दर्ज हुआ। किशोरी के पिता ने बताया, महिला के दोनों डॉग पिटबुल नसल के हैं। वह अक्सर उन्हें गली में खुला छोड़ देती है। परसों भी यह डॉग गली में खुले घूम रहे थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ केस दर्ज किया है और कोई कार्रवाई नहीं की है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में ड्रग डीलर का भंडाफोड़: डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ 3 अरेस्ट, एक महिला आरोपी भी शामिल