यात्रियों के लिए गुड न्यूज: शेखपुरा से पहली बार नई दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा शुरू, जानिए क्या रहेगा समय

Train Service Sheikhpura to Delhi: यात्रियों के लिए एक राहत भरी ख़बर सामने आई है। भारतीय रेलवे की ओर से पहली बार शेखपुरा जंक्शन से सीधे नई दिल्ली तक रेल सेवा को शुरू कर दिया गया है। इस रेल की सुविधा यात्रियों को सप्ताह में दो दिन मिलेगी। गर्मियों के मौसम और यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस सेवा को शुरू किया गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों और रेल यात्री संघ ने मांग करते हुए आंदोलन चलाया था। बता दें कि मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन नंबर 04064 और 04063 सुपरफास्ट स्पेशल के रूप में चलेगी।
ट्रेन में यात्रियों के लिए क्या व्यवस्था की गई ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, अब तक यह ट्रेन गया तक चलती थी। लेकिन यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इसे शेखपुरा तक विस्तार दिया गया है। ट्रेन की मांग को लेकर स्थानीय रेल यात्री संघ के रंजीत कुमार बुधन भाई, शंभू यादव, सचिन सौरभ, भूपेश कुमार समेत अन्य लोगों ने आंदोलन चलाया और स्टेशन पर धरना देकर शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू करने की मांग की गई थी।
भारतीय रेलवे की ओर से नई दिल्ली से शेखपुरा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल चलाने की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 7 स्लीपर, 10 जनरल, 1 एसी थर्ड टियर और 2 दिव्यांग/गार्ड कोच शामिल हैं।
Also Read: बीजेपी और आप कर रहे मॉनसून आने का इंतजार, जलभराव के बीच पार लगेगी सियासी नाव?
ट्रेन का क्या रहेगा समय ?
गाड़ी संख्या: 4063 शेखपुरा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 6 मई से 10 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन पहले शेखपुरा से सुबह 7 बजे प्रस्थान केरगी। इसके करी 9 बजकर 15 मिनट पर गया जंक्शन पहुचेगी। इसके बाद प्रयाग राज और दूसरे दिन रात्रि 3 बजकर 15 मिनट पर नई दिल्ली आएगी।
गाड़ी संख्या: 04064 नई दिल्ली से शेखपुरा जाने वाली यह ह ट्रेन 5 मई से 10 जुलाई 2025 तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी। पहले यह दिल्ली से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान करेगी। शाम को प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसके बाद वारिसलीगंज से होते हुए सुबह करीब 5 बजे शेखपुरा आएगी।
Also Read: बीजेपी ले रही इलेक्ट्रॉनिक मोहल्ला बसों का क्रेडिट; CBI जांच होनी चाहिए
(Edited by: Usha Parewa)
