- Last Updated: 27 Dec 2023, 03:04 PM IST
- Written by: Priya Grewal
महाठग की जैकलीन से रिक्वेस्ट।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जेल में रहकर भी सुकेश उन्हें विदेशी नंबरों से मैसेज भेज रहा है। वहीं, सुकेश ने भी जवाब दिया है। पढ़िये पूरा मामला...
New Delhi News: महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekahr) भले ही जेल में बंद हैं, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के लिए उनका प्यार कम नहीं हो रहा है। वह जेल से कभी जैकलीन को चिट्ठी लिखता है, तो कभी विदेशी नंबर से दर्जनों मैसेज भेजता है। हाल ही में खुलासा हुआ है कि महाठग ने जैकलीन से रिक्वेस्ट की थी कि जब वो अगली बार पेशी पर आए तो ब्लैक कलर के कपड़े पहनकर आएं। हालांकि, जैकलीन ने सुकेश की बात नहीं मानी। इसकी वजह से वह थोड़ा निराश तो जरूर हुआ होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जैकलीन सुकेश के इन मैसेज और चिट्ठियों से परेशान है। इसे लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं पुलिस से भी मामले की शिकायत की है। जैकलीन ने अपनी शिकायत में बताया कि सुकेश ने 30 जून को उन्हें एक मैसेज भेजा था। जिसमें उसने कहा था कि इस महीने की 6 तारीख को हमारी कोर्ट में पेशी है। अगर आपको वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिये पेश किया जाएगा तो आप प्लीज काला कुर्ता, सूट पहने या काले रंग का कुछ भी पहनें। इससे मुझे पता चल जाएगा कि आपने मेरे सभी मैसेज देखे हैं और आप मुझसे प्यार करती हैं। मैं आपको बहुत मिस कर रहा हूं। मैं आपसे प्यार करता हूं, आप हमेशा मेरी हो। इन सब बातों का खुलासा जैकलीन ने अपनी शिकायत में किया है। कोर्ट में जैकलीन की याचिका पर सुनवाई 17 जनवरी को होगी।
सुकेश ने पटियाला हाउस कोर्ट में पत्र लिखने के लिए दायर की याचिका
खबरों की मानें, तो जब सुकेश को जैकलीन की याचिका के बारे में पता चला तो उसने भी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उसने कहा है कि उसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पत्र लिखने का अधिकार है। सुकेश ने अपनी याचिका में ये भी कहा कि भले ही वह इस समय कैद में है। लेकिन, उसे भी अभिव्यक्ति के अधिकार और बोलने की स्वतंत्रता है।