दिल्ली के फेमस दुर्गा पूजा पंडाल: बंगाली तौर तरीकों से होती है माता रानी की पूजा, नवरात्रि में जरूर करें मां के दर्शन

Shardiya Navratri 2024
X
चैत्र नवरात्र 2025
Navratri 2024: दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी शारदीय नवरात्रि का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

Shardiya Navratri 2024: देशभर में 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। यह त्यौहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों पूजा की जाती है। इसी प्रकार देश की राजधानी दिल्ली में भी इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही यहां पर कई मशहूर दुर्गा मां के पंडाल सज चुके हैं। इन पंडालों में बंगाली परंपरा के तर्ज पर दुर्गा पूजा सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आप भी दिल्ली में रहकर कोलकाता की दुर्गा पूजा का आनंद उठाना चाहते हैं, तो दुर्गा मां के दर्शन के लिए शहर में मौजूद इन फेमस पंडालों एक बार जरूर जाएं।

सीआर पार्क दुर्गा पूजा पंडाल

Shardiya Navratri 2024
सीआर पार्क दुर्गा पूजा पंडाल

दिल्ली में स्थित सीआर पार्क यानी चितरंजन पार्क जिसे मिनी कोलकाता के नाम से भी जाना जाता है। यह राजधानी में दुर्गा पूजा समारोह का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। सीआर पार्क काली मंदिर बंगालियों और अन्य लोगों के लिए एक प्रमुख जगह है। यह पर अष्टमी के दिन खास तौर पर भक्तों की भीड़ लगती है। यहां पहुंचने के लिए आप नजदीकी मेट्रो स्टेशन नेहरू प्लेस (वायलेट लाइन) या फिर नेहरू एन्क्लेव (मैजेंटा लाइन) ले सकते हैं।

काली बाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल

Shardiya Navratri 2024
काली बाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित काली बाड़ी दुर्गा पंडाल राजधानी के सबसे पुराने और सबसे पारंपरिक दुर्गा पूजा पंडाल में से एक है। यह पंडाल आपको एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव देता है, जहां पर माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यह पंडाल अपनी सादगी और कई प्रकार के अनुष्ठानों के लिए जाना जाता है। इस पंडाल को मंदिर मार्ग, कनॉट प्लेस के सेंट्रल दिल्ली में लगाया जाता है। यहां पहुंचने के लिए आपको नजदीकी मेट्रो स्टेशन आरके आश्रम मार्ग (ब्लू लाइन) से आना होगा।

आरामबाग दुर्गा पूजा पंडाल

Shardiya Navratri 2024
आरामबाग दुर्गा पूजा पंडाल

दिल्ली के पहाड़गंज में आरामबाग दुर्गा पूजा पंडाल अपने आप में ही एक विशाल, रचनात्मक और एक थीम पर आधारित समारोह में से एक है। यहां पर हर साल भारी संख्या में भक्तों की भीड़ माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं। यह पंडाल इसलिए भी खास माना जाता है, क्योंकि यहां के आयोजन हर साल एक नई थीम साथ पंडाल को तैयार करते हैं, जो दिल्ली और बाहर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह पंडाल पंचकुइयां रोड, सेंट्रल दिल्ली में लगता है और यहां आप नजदीकी मेट्रो स्टेशन रामकृष्ण आश्रम मार्ग (ब्लू लाइन) से पहुंच सकते हैं।

Also Read: दिल्ली के फेमस दुर्गा मंदिर, नवरात्रि में यहां होती है माता की खास पूजा, आप भी करें मां के इन रूपों के दर्शन

निवेदिता एन्क्लेव दुर्गा पूजा पंडाल

Shardiya Navratri 2024
निवेदिता एन्क्लेव दुर्गा पूजा पंडाल

वेस्ट दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित निवेदिता एन्क्लेव के दुर्गा पूजा पंडाल भी शहर के प्रसिद्ध पंडितों में से एक है। निवेदिता एन्क्लेव में ज्यादातर बंगाली लोग रहते है, जिस वजह से इसे बंगाली कॉलोनी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर इस इलाके के सबसे पुराने दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन बंगाली तौर तरीकों और धूमधाम से किया जाता है। यहां पर शहर के बाहर के लोग भी माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर नजदीकी मेट्रो स्टेशन पश्चिम विहार (ब्लू लाइन) से आलाना के पहुंच सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story