Logo
election banner
Murder in Delhi: दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक चूहे के काटने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक के होंठ, हाथ और आंखों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

Murder in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक चूहे के काटने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है। मृतक के होंठ, हाथ और आंखों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो हैरान करने वाला सच सामने आया है। पुलिस का कहना है कि हाथ-पैर पर चोट के निशान जरूर हैं, लेकिन शुरुआती जांच में हत्या का मामला नहीं लग रहा है। आशंका है कि चूहे के काटने की वजह से मौत हो सकती है। 

मृतक सिक्योरिटी गार्ड का करता था काम 

पुलिस का कहना है कि छानबीन करने के बाद मृतक की पहचान गोपाल गुप्ता के रूप में की गई है। आगे बताया कि मृतक एक एजेंसी के लिए सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। फिलहाल, तैनाती मीठापुर चौक पर ट्रैफिक मार्शल के तौर पर की गई थी। मृतक शराब पीने का आदि था। रात को वह इसी टिन शेड में नशे की हालत में सो गया। इस शेड में उसका साथ राजेश उर्फ सोनू भी सो रहा था। 

मृतक के शरीर पर मिले चोंट के कई निशान 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना हत्या की नहीं लग रही है। दरअसल, मृतक के शरीर पर जो चोट के निशान हैं, उसे चूहों के कुतरने का बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के दोस्त का भी बयान दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

क्या चूहे के काटने से जा सकती है जान

आप सोच रहे होंगे कि क्या चूहे के काटने से किसी इंसान की मौत हो सकती है। जवाब है कि हां, चूहे के काटने से इंसान की भी मौत हो सकती है। दरअसल, एक स्टडी के मुताबिक, चूहे के काटने से इंफेक्शन हो सकता है और इलाज न कराने पर जान जा सकती है। यह स्टडी बताती है कि चूहों के काटने और मल मूत्र त्यागने के कारण कई तरह की बीमारियां होती हैं।

चूहों के काटने से निमोनिया, लैप्टोस्पायरोसिस, मायोकार्डिटिस, पॉलीआर्थराइटिस, नोडोसा, एंडोकार्डिटिस, सिस्टेमेटिक वैस्कुलिटिस, हेपेटाइटिस, अमिनियोटिस, फोकल एब्सकेसेस आदि बीमारियां हो सकती हैं। अगर इनके इलाज में देरी की जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। इसके अलावा, चूहों के काटने से विषाणु रक्त में मिल जाते हैं, जिससे जान जा सकती है। 

5379487