Logo
election banner
Sanjay Singh Weight Increased: सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन जहां तिहाड़ जेल में 4.5 किलो कम होने पर आप ने बवाल काटा था, वहीं अब संजय सिंह का वजन बढ़ने से बीजेपी हमलावर है। पढ़िये पूरा मामला...

Sanjay Singh Health Report: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 3 अप्रैल को जेल से रिहा हो गए हैं। इसके बाद से ही वे बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच तिहाड़ जेल प्रशासन ने संजय सिंह की हेल्थ रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उनका वजन बढ़ गया है। अब इसको लेकर बीजेपी ने आप और तिहाड़ जेल प्रशासन पर हमला बोला है। दरअसल, संजय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद जेल प्रशासन ने हेल्थ रिपोर्ट् जारी की है।

छह महीने में छह किलो वजन बढ़ा

जेल प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय सिंह 13 अक्टूबर 2024 को जेल पहुंचे थे, तो उनका वजन 76 किलो था, बीपी 153/ 103 था। 23 नवंबर को जीबी पंत में जांच के दौरान 130/ 80 निकला। पिछले साल 24 नवंबर 2023 को एम्स में की गई जांच में उनका वजन चार किलो बढ़कर 80 किलो मिला। 12 फरवरी को आईएलबीएस में वजन 81 किलो मिला। 28 मार्च को तिहाड़ जांच में संजय सिंह का वजन 82 किलो मिला है। इससे पहले आईएलबीएस में मार्च को हुई जांच में भी इनका वजन 82 किलो ही मिला था। 28 मार्च को इनका बीपी 136/70 निकला। ऐसे में गिरफ्तारी से लेकर जमानत पर रिहा होने तक वजन में छह किलो की बढ़ोतरी देखी गई। 

आप ने जेल प्रशासन पर लगाए आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह के वजन बढ़ने को लेकर जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि तिहाड़ जेल में सुविधाएं मिलती थी, जिससे संजय सिंह का जेल में वजन छह किलो बढ़ गया है। यहां तक कि जेल जाने के समय उनका जो ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ा हुआ था, वह भी छह माह में सामान्य पर आ गया।

बीजेपी ने बोला हमला

जेल प्रशासन की ओर से रिपोर्ट सामने आने के बाद भाजपा ने उनकी बीमारी पर सवाल उठाया है। भाजपा के प्रदेश मंत्री नेता हरीश खुराना ने एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन कम होने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी को यह बताना चाहिए कि संजय सिंह की किस तरह जेल में खातिरदारी हुई है कि उनका वजन एक-दो किलो नहीं बल्कि छह किलो बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें:- 'आप' को मिला संजय सिंह का सहारा

उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अंतर्गत है, तो आप और आप की सरकार दोनों का वजन बढ़ने के बारे में स्पष्ट करना चाहिए। बताते चलें कि संजय सिंह को जिस समय जेल से छोड़ा गया, उस वक्त भी वह आईएलबीएस में इलाज करा रहे थे।

5379487