Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा के दादरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को दो स्कूल की बसों में आमने सामने से टक्कर हो गई और इस हादसे में 8 स्कूली बच्चे घायल हो गए।

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में सोमवार सुबह दो स्कूल बसों के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास हुई। एक बस जीसस मैरी स्कूल की थी जिसमें 25 बच्चे सवार थे। दूसरी बस रामाज्ञा स्कूल की बताई जा रही है।,जो कि खाली थी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा के जीसस मैरी स्कूल की बस दादरी से बच्चों को लेकर ग्रेटर नोएडा जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस कस्बे से बाहर निकलकर आमका रोड पर पहुंची तो इसी दौरान सामने आ रही रामज्ञा स्कूल की बस से जीसस मैरी स्कूल की बस की टक्कर हो गई।

रामाज्ञा स्कूल की बस खाली थी उसमें बच्चे नहीं थे। जबकि जीसस मैरी स्कूल की बस में 25 स्कूली बच्चे सवार थे। हादसा होने के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान राहगीरों ने तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल  बच्चों को 8 गंभीर चोट आई है। बाकी अन्य बच्चों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। हादसा के बाद इसकी सूचना पुलिस और बच्चों के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

जिन बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी उन बच्चों को उनके मां-बाप अपने घर वापस ले गए हैं जबकि घायल बच्चों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में दोनों बसों के चालकों को चोटें आई हैं और पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।