A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Republic Day 2025: देश 26 जनवरी को अपना 76वां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी कर रहा है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में 22 से लेकर 26 जनवरी तक कई रूट डायवर्ट रहेंगे। वहीं गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते कई रास्ते बंद रहेंगे। जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसलिए वाहन चालक यातायात पुलिस के हिसाब से ही चलें। ताकि, उन्हें जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। 

दरअसल, दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल और गणतंत्र दिवस परेड का एक ही रूट रहेगा। जहां परेड रिहर्सल सुबह करीब 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी। इसके बाद कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी। एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि परेड के सुचारू संचालन के लिए मार्ग पर विस्तृत यातायात प्रतिबंधों को लागू किया गया है।

ये तीन मार्ग भी रहेंगे बंद 

दिल्ली पुलिस DCP ट्रैफिक ढाल सिंह ने बताया कि 26 जनवरी के लिए 23 तारीख को फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल होती है, इसके लिए परेड का समय 10:30 होता है। इससे 2-3 घंटे पहले ही ट्रैफिक और पुलिस की व्यवस्था कर दी जाती है। इसके चलते रफी ​​मार्ग, मान सिंह रोड और जनपथ, ये तीनों रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन तीनों मार्गों पर 9:15 के बाद ट्रैफिक बंद हो जाएगा। परेड का समय 12 बजे से लेकर 12:15 बजे तक है, उसके बाद इन रास्तों को खोल दिया जाएगा।"

 

 

 

ये भी पढ़ें-अमेरिका में गरजे जयशंकर: भारतीय दूतावास पर हमले का मुद्दा उठाया, कहा- सहानुभूति नहीं, जवाबदेही चाहिए

आज इन इलाकों में बंद रहेगा यातायात 

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में बताया गया है कि गुरुवार सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग को पार करने तक सी-हेक्सागन -इंडिया गेट पर यातायात बंद रखा जाएगा। इसके अलावा 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर दोनों ओर से वाहन चालकों को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना यातायात प्रतिबंधों के हिसाब से तय करें और सुबह 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक परेड मार्ग में जाने से बचें। वरना उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 

इस रूट पर बंद नहीं रहेगा यातायात 

 पुलिस की एडवाइजरी की मानें, तो फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं नॉर्थ दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, आज यहां जाम की समस्या रह सकती है। जिसके चलते वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वो पहले घर से समय से पहले निकले। 

 ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बरसेंगे बादल, बुधवार की रात हुई हल्की बारिश से बदला मौसम