Logo
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की रात हल्की बारिश हुई है। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार की रात हल्की बारिश हुई है। जिसके चलते तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा आज 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। जिससे राजधानी का मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इससे प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें- जलगांव ट्रेन हादसा: एक अफवाह ने ले ली 12 लोगों की जान, सामने आई घटना की वजह

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग की मानें, तो गुरुवार को सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और इसके बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। आज राजधानी का तापमान दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं फिर चलनी शुरू हो जाएगी। इससे आसमान साफ रहेगा और प्रदूषण में कमी देखने को मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- Budget 2025: अटल पेंशन योजना में बड़े बदलाव की तैयारी

दिल्ली में 26 से 28 जनवरी तक बढ़ सकती है ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 से 27 जनवरी के बीच राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं 26 से 28 जनवरी के बीच ठंड और बढ़ने की संभावना है। इसके बाद फरवरी में लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। 

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 22 डिग्री सेल्सियस  10 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 22 डिग्री सेल्सियस  11 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 22 डिग्री सेल्सियस  10 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 22 डिग्री सेल्सियस  10 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 22 डिग्री सेल्सियस  11 डिग्री सेल्सियस

 

5379487