दिल्ली में आज रविववार को रन फॉर अंबेडकर एंड रन फॉर कॉस्टिट्यूशन- मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाकर इस मैराथन को रवाना किया। इस दौरान बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा गया।
इस मौके पर राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा से जुड़े लोग बीआर अंबेडकर और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का मूल संदेश नागरिकों के लिए समानता पर केंद्रित था, लेकिन आरएसएस और बीजेपी की विचाराधारा से प्रभावित लोग अंबेडकर के संविधान को लेकर मुख्य संदेश को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत में सभी को समान नहीं देखना चाहते हैं।
स्वतंत्र एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
इस मौके पर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जुली ने भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं। स्वतंत्र एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के इशारे पर काम कर रही है।
संविधान की रक्षा जरूरी
इस दौरान कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी संविधान की रक्षा को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि यह मैराथन बीआर अंबेडकर के सम्मान का सशक्त संदेश देती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के इतिहास और संवैधानिक मूल्यों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करती है।