Raghav Chadha News: 'आप' के नेता राघव चड्ढा 'रेटिना डिटेचमेंट' की समस्या से जूझ रहे, इलाज के लिए जाएंगे ब्रिटेन

Raghav Chadha
X
राघव चड्ढा की आंखों की सर्जरी के लिए ब्रिटेन जाएंगे।
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा को ब्रिटेन में एक वरिष्ठ आंखों के डॉक्टर की देखरेख में यह सर्जरी कराने की सलाह दी गई है।

Raghav Chadha: राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा आंख के 'रेटिना डिटेचमेंट' को रोकने के लिए ब्रिटेन में विट्रेक्टोमी सर्जरी कराएंगे। इस बात की जानकारी 'आप' पार्टी की ओर से शनिवार को दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आंख के रेटिना में छोटे छिद्रों में बनने वाली यह स्थिति आंखों की रोशनी के लिए भविष्य में खतरा पैदा करती है। इसे रोकने के लिए व्यक्ति को जल्दी से जल्दी सर्जरी करवाने की आवश्यकता होती है।

रेटिना डिटेचमेंट क्या है

बता दें कि 'रेटिना डिटेचमेंट' एक ऐसी सिचुएशन होती है, जहां आंख के पीछे का नाजुक ऊतक अपनी सामान्य स्थिति से अलग हो जाता है, जिससे आंखों की रोशनी चली जाती है। यदि समय पर इसका इलाज नहीं कराया जाए, तो ये छोटे छिद्र तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिससे गंभीर रूप से आंखों की रोशनी कम हो सकती है।

'आप' के सूत्रों से मिली जानकारी

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा को ब्रिटेन में एक सीनियर डॉक्टर की देखरेख में यह सर्जरी कराने की सलाह दी गई है। आगे उन्होंने बताया कि अभी उनकी आंखों की हालत स्थिर है और न ही उनकी आंखों की रोशनी को कोई नुकसान हुआ है।

'आप' के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं राघव चड्ढा

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक हैं। उन्होंने दिल्ली के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से एक साल तक स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद भी उन्होंने अपना ध्यान चार्टर्ड अकाउंटेंसी पर लगाया। फिर वह कुछ कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स भी गए। राघव चड्ढा ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने से पहले कई कंपनियों में सीए के पद पर काम कर चुके हैं। राघव चड्ढा ने एक्ट्रेस परिणीति से 24 सितंबर को शादी की थी। यह शादी उदयपुर के लीला पैलेस होटल में हुई थी। इस शादी में राजनीति और मनोरंजन के क्षेत्र से जाने माने चेहरे शामिल हुए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story