तमिलनाडु के किसानों का प्रदर्शन: खोपड़ी और हड्डियां लेकर दिल्ली पहुंचे प्रदर्शनकारी, बोले- मांगे नहीं मानी तो पीएम के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Farmers Protest Jantar Mantar
X
जंतर-मंतर पर किसानों का प्रदर्शन।
तमिलनाडु के किसान एक बार फिर से दिल्ली के जंतर मंतर पहुंच चुके हैं। किसानों का कहना है कि इस बार वे प्रदर्शन करने के लिए कोर्ट से परमिशन लेकर आए हैं।

Farmers Protest: देशभर में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर को सियासी पारा हाई है। लेकिन इस बीच अपनी मांगों को लेकर तमिलनाडु के किसान एक बार फिर से दिल्ली पहुंच चुके हैं। किसान जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारी किसान आत्महत्या कर चुके किसानों की खोपड़ियां और हड्डियां भी साथ लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं।

पेड़ पर चढ़ीं महिला प्रदर्शनकारी

इस बीच एक महिला पेड़ पर चढ़ गई तो वहीं एक पुरुष मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि महिला सुसाइड करने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। महिला को पेड़ पर और एक पुरुष को टावर पर चढ़ा देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए।इसके बाद नीचे उतारने के लिए फायर विभाग की टीम बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नीचे उतारा जा सका। वहीं, प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि इससे पहले उन्हें प्रदर्शन नहीं करने दिया गया था।

मांगे ने सुनी जाने पर पीएम के सामने चुनाव लड़ेंगे किसान

लेकिन इस बार वे कोर्ट से प्रदर्शन करने की परमिशन लेकर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों का कहना है कि अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो हम वाराणसी जाएंगे और पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी मांगों के लिए पहले भी विरोध प्रदर्शन किया है। हम पीएम के खिलाफ नहीं हैं या किसी राजनीतिक दल से हमारा कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा में सात दिन में 926 ट्रेन कैंसिल, साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े किसान

क्या है प्रदर्शनकारी किसानों की मांग

तमिलनाडु से दिल्ली आए किसानों की केंद्र सरकार से कई मांगें हैं। प्रदर्शनकारी किसानों फसलों के लिए बेहतर कीमतें, भारत में सभी नदियों को जोडऩे की मांग, पांच हजार रुपये की पेंशन और व्यक्तिगत बीमा योजना की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। इस प्रदर्शन में तमिलनाडु के लगभग 100 किसानों ने प्रदर्शन में भाग लिए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story