A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद में हत्या का मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद छह नाबालिगों हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

आरोपियों ने पुलिस को क्या बताया ?

भजनपुरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पाया गया कि, हत्या करने वाले मोहल्ले के ही कुछ नाबालिग लड़के हैं। पुलिस ने आरोपी के घरों पर दबिश देना शुरू किया। पूरी रात चली कार्रवाई के दौरान टीम ने छह लड़कों को गिरफ्त में लिया। पुलिस के पूछने पर इन्होंने बताया कि यह उनका पहला अपराध है, और वह जुर्म की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं।

इस वारदात को अंजाम देने के लिए इन लोगों ने एक चाकू का इंतजाम किया और शुक्रवार को शाकिर की हत्या कर दी। जबकि आरोपियों का कहना है कि वह शाकिर को पहले से जानते नहीं थे। केवल रास्ते में मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जांच अभी जारी है।

हत्या के आरोपी निकले नाबालिग

आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ जिसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। बता दें कि पकड़े गए सभी आरोपी नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 13 से 15 साल के बीच है। पुलिस के पूछने पर लड़कों ने बताया कि हम अपराध की दुनियां में अपना नाम कमाना चाहते हैं। आरोपियों का कहना है कि शुक्रवार रात पहली बार किसी वारदात को अंजाम देने निकले थे। जिसमें इन्होंने 28 साल शाकिर की बेरहमी से हत्या करके सभी फरार हो गए।

ये भी पढ़ेंः शराब पीने से रोकना पत्नी को पड़ा भारी, सिर पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों ने बताया कि वह लोग दिल्ली के एक नामी गैंगस्टर से प्रभावित हैं, और उसी की तरह अपराध की दुनिया में कदम रख नाम कमाना और सुर्खियों में आना चाहते थे।इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ेंः भजनपुरा में मर्डर से मचा हड़कंप, देर रात युवक की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस