Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद के बापूधाम इलाके से एक नर्स के साथ दुष्कर्म, धर्मांतरण और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में काम करते समय मोहम्मद सरफद्दीन से जान-पहचान हुई थी। लड़की के मुताबिक,दोस्ती होने के बाद आरोपी ने उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसकी तस्वीरें हासिल की और उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना नहीं वह पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाने लगा। बताया जा रहा है कि जनवरी में आरोपी ने पीड़िता के साथ संजय नगर में स्थित कमरे में दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की ने अलीगढ़ में आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई, मामला बाद में गाजियाबाद पुलिस के पास गया और फिलहाल गाजियाबाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
दोस्ती करने के बाद किया ब्लैकमेल
पीड़ित लड़की मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ जिले की रहने वाली है। उसने अलीगढ़ के ही बन्ना देवी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, वह गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में साल 2004 से नर्स के पद पर कार्यरत थी। इस दौरान उसकी जान-पहचान मुरादाबाद के रहने वाले सिहाली खद्दर और दिल्ली जहांगीरपुरी के रहने वाले मोहम्मद सरफुद्दीन से हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले दोस्त की और फिर धीरे-धीरे मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस दौरान पीड़िता को भावनात्मक रूप से लगातार अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की।
फोटो के माध्यम से किया ब्लैकमेल
लड़की का आरोप है कि आरोपी लड़के ने किसी तरह से उसके निजी फोटो अपने पास सुरक्षित रख लिए और इन फोटोओं को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को परेशान और ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी इस दौरान उस पर लगातार धर्म बदलने और निकाह करने का दबाव बना रहा था। एक बार वह पीड़ित लड़की को धर्म बदलने के लिए जनवरी 2026 में दिल्ली में ही एक किसी धार्मिक स्थल पर ले भी गया था।
जान से मारने की दी धमकी
इस दौरान आरोपी देर रात हो जाने पर लड़की को मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक कमरे में ले गया और वहां जाकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बार-बार धमका कर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। नर्स का आरोप है कि आरोपी उस अलग-अलग स्थानों पर ले जाता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। लड़की जब उसकी हरकतों और शारीरिक शोषण का विरोध करती तो वह उसे जान से मारने की अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था।