Noida: नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना एरिया में आज 2 मार्च सोमवार को सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह करी 8 बजे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड पर एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले के बारे में सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान 23 साल की कविता के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या किसी और जगह की गई है, वहीं शव को गाड़ी से लाकर र सर्विस रोड पर फेंक दिया गया। पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों के बारे में पता लग सके।
पुलिस ने 4 टीम बनाई
पुलिस द्वारा मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 टीमें बनाई हैं। इन टीमों को आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों से भी संपर्क करने में जुटी हुई है।