A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Hit and Run Case Updates: राजधानी दिल्ली नंद नगरी इलाके से 9 अप्रैल को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक कार सवार ने एक लड़की को रौंद दिया था। जिसमें लड़की बुरी तरह घायल हो गई थी। इसके बाद जीटीबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। घटना के तीन बाद यानी 11 अप्रैल की रात को उसकी मौत हो गई। पीड़ित लड़की का नाम अबीबा (20) है।

एक महीने पहले मां की हुई थी मौत 

हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक सन्नी रावल (21) को अरेस्ट कर लिया था। आरोपी साहिबाबाद का रहने वाला है। पीड़िता की मौत के बाद पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा 304 ए जोड़ दी है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अबीबा की रीढ़ और कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। अबीबा की इस तरह से अचानक हुई मौत के कारण उसका परिवार सदमे में हैं। एक महीने पहले ही अबीबा की मां की मौत हुई थी।

100 मीटर तक कार में घसीटा 

बता दें कि 9 अप्रैल को नंद नगरी इलाके में दिन-दहाड़े एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी, जिससे उस पर पीछे बैठी युवती नीचे गिर गयी और फिर कार चालक ने उस पर गाड़ी को चढ़ा दिया और गाड़ी को तेजी से भगाने लगा। इससे युवती गाड़ी के नीचे फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटाने के बाद गाड़ी से अलग हुई। जिससे लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई थी। लेकिन, बेरहम गाड़ी चालक ने इतने पर भी इंसानियत नहीं दिखाई और उसे रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार चालक ने बाइक में टक्कर के बाद गाड़ी को अबीबा पर चढ़ा दिया, जिससे वह कार के नीचे फंस गईं थी, जो थोड़ी दूरी पर जाकर उससे अलग हुई। फिर चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, अदीबा सुंदर नगरी ओ-ब्लाक में रहती थीं। उसके परिवार में पिता हाशिम, दो भाई और तीन बहनें हैं। लिंक पर क्लिक कर पूरी खबर को विस्तार से पढ़िए...