A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए देने की घोषणा की थी। इसके साथ आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि चुनाव के बाद महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और उसके साथ ही इस राशि को 1000 से बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही आतिशी ने योजना की शर्तें गिनाते हुए यह भी बताया कि किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा और किन महिलाओं को इस लाभ के दायरे से बाहर रखा जाएगा।
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा वह सभी महिलाएं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ पाने की हकदार हैं जो कि 18 साल से अधिक उम्र की हैं और न वह 12 दिसंबर 2024 को दिल्ली की निवासी होने के साथ-साथ वोटर भी हैं।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा
बता दें कि 4 कैटेगरी की महिलाओं को महिला सम्मान योजना के लाभ के दायरे से बाहर रखा गया है।
1. वे महिलाएं जो सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं या रिटायर्ड कर्मचारी हैं, उन्हें मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। फिर चाहें वह दिल्ली सरकार की कर्मचारी हो, केंद्र सरकार की कर्मचारी हों या फिर एमसीडी की कर्मचारी हों।
2. दिल्ली की किसी विधायक, सांसद या पार्षद महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही पूर्व में सांसद, विधायक व पार्षद रही महिलाओं को भी पैसे नहीं मिलेंगे।
3. जो महिलाएं इनकम टैक्स पेयर्स हैं, उन्हें भी सरकार की इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
4. महिला सम्मान योजना के तहत उन महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा, जिन्हें पहले से वृद्धावस्था या विधवा पेंशन जैसी किसी भी योजना का लाभ मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए 1000 रुपये महीने की योजना पर फाइनेंस डिपार्टमेंट की रोक, कहा- जोखिम भरा
इस योजना का कब से होगा रजिस्ट्रेशन?
मु्ख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर काम चल रहा है। लेकिन कोशिश की जाएगी कि आने वाले हफ्ते या 10 दिनों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आतिशी ने कहा कि अगर कोई महिला आर्थिक रूप से किसा दूसरे पर निर्भर है, तो वह इस स्कीम के लिए लाभार्थी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वही महिलाएं सामने आएंगी जिनको इन रुपयों की जरूरत है और रजिस्ट्रेशन खुलते ही जोर शोर से अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चुनाव से पहले जरूर शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस योजना के लिए इस साल बजट में 2000 करोड़ रुपया रखा हुआ है और यह वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक चलेगा। आतिशी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 31 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं को एक या दो किस्त जरूर मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: 1000 नहीं अब 2100 रुपये मिलेंगे: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का ऐलान, बीजेपी-कांग्रेस को घेरा
