Delhi: नहीं रुकेगी निगम कर्मचारिओं की सैलरी, दिल्ली सरकार ने MCD को जारी की 803.69 करोड़ रुपये की तीसरी किश्त

kejriwal government released third installment
X
दिल्ली सरकार ने नगर निगम को तीसरी किश्त जारी की।
दिल्ली सरकार ने नगर निगम को 803.69 करोड़ रुपये की तीसरी किश्त जारी कर दी है। वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि इससे निगम में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन मिल पाएगा।

MCD News: दिल्ली नगर निगम में काम की रफ्तार को रुकने नहीं देने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली नगर निगम के लिए 803.69 करोड़ रुपये की तीसरी किश्त जारी करने को मंजूरी दी है। इससे निगम कर्मचारियों को समय से वेतन मिलता रहेगा।

बता दें कि केजरीवाल सरकार में साल दर साल निगम को दिए जाने वाला पैसा बढ़ता रहा है। साल 2014-15 की तुलना में 2023-24 में ये 309 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ा है। 2014-15 में 854.5 करोड़ की तुलना में 2023-24 में दिल्ली सरकार से निगम को 2642.47 करोड़ रुपये मिले हैं। साथ ही सरकार इसके अतिरिक्त कई अन्य मदों में भी निगम को पैसे मुहैया करवाती है।

निगम कर्मचारियों को समय से मिलता रहेगा वेतन- आतिशी

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से 803.69 करोड़ रुपये की किस्त जारी करने के इस निर्णय से निगम में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन मिल पाएगा। इसके अलावा निगम के सफाई कर्मचारियों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, डॉक्टरों आदि को भी समय से सैलरी का भुगतान होगा। जोकि उन्हें आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा। केजरीवाल सरकार के इस निर्णय से दिल्ली के लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में निगम को मदद मिलेगी।

निगम में पैसे की कमी नहीं होने देगी दिल्ली सरकार

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि निगम में पैसे की कमी नहीं होने देंगे। इसके साथ ही निगम के सभी कर्मचारियों को सैलरी समय पर मिलती रहेगी और दिल्ली की साफ सफाई का ध्यान अच्छे से रखा जाएगा। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने इस वित्तीय वर्ष में बतौर तीसरी किस्त के रूप में 803.69 करोड़ रुपये निगम को दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के दिल्ली सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story