पहाड़ों पर बर्फबारी का दिल्ली में असर: बिना लू के बीता अप्रैल, जानें अभी कितने दिन और गर्मी से रहेगी राहत

Delhi NCR Weather Update
X
दिल्ली में कल से तेजी से ऊपर भागेगा पारा।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम मई की शुरुआत तक कूल बना हुआ है। इस बार अप्रैल महीना बिना लू के ही बीत गया। इसका कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर इन दिनों मौसम मेहरबान दिख रहा है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। दरअसल, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली का मौसम भी कूल बना हुआ है, जिसके चलते अप्रैल महीना बिना लू का ही बीत गया। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल मई की शुरुआत के सात दिनों तक फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, कल यानी 2 मई तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद 4 मई तक यह 40 डिग्री तक पहुंचेगा।

मंगलवार को मौसम रहा सुहाना

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 18 से 57 प्रतिशत रहा। जिससे पूरे दिन हवा चलती और लोगों को गर्मी से पूरे दिन राहत रही। एक मई को भी लोगों को गर्मी से राहत रहेगी।

आज दिनभर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंट की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। कल से तापमान में बढ़ोत्तरी दिखेगी। दो व तीन मई को अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 4 मई को हल्की बारिश की भी संभावना है। यह बारिश रात के समय होगी। इसके बावजूद 4 से 6 मई के दौरान अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- एमपी में 4 मई से फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, बारिश-आंधी के बीच अब हीट वेव का कहर

गौरतलब है कि आमतौर पर अप्रैल महीने में ही लू का असर देखने को मिलने लगता है। जिससे लोगों को दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हुआ। गर्मी के महीने में हो रही बर्फबारी के चलते मौसम मई की शुरुआत तक कूल बना हुआ है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story