A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज यानी 15 अगस्त को बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी (Delhi Rain today) में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

दरअसल, आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली वालों को डर है कि आजादी का जश्न कहीं बारिश फीका न कर दें। ऐसा इसलिए है, क्योंकि 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में पतंग उड़ाई जाती है। इसलिए लोग लगातार बारिश का अपडेट ले रहे हैं। हालांकि, आज दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।  

राजधानी दिल्ली में बुधवार को भी हुई बारिश

बता दें कि बुधवार को भी राजधानी में रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, इस बारिश का असर तापमान में देखने को नहीं मिला।  मौसम विभाग का कहना है कि 14 अगस्त को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


हरियाणा के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज प्रदेश के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, भिवानी और चरखी दादरी में भारी बारिश होगी। इसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव की समस्या हो सकती है। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।