वैवाहिक जीवन की गाड़ी को चलाना है, तो महंगाई के इस दौर में पति-पत्नी, दोनों का कमाना जरूरी हो गया है। गृहस्थ जीवन में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए कामकाजी पति-पत्नी पहले से घर की जिम्मेदारियों को आपस में बांट लेते हैं। अगर ऐसा न हो तो कलह होना लाजमी है। दिल्ली मेट्रो से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पति और पत्नी काम को लेकर आपस में बहस करते दिख रहे हैं।
इस वायरल वीडियो की शुरुआत पति-पत्नी के बीच बहस से होती है। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक कपल दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं, लेकिन ट्रेन छूट जाती है। इस पर पत्नी गुस्से में आ आती है। बोलती है कि मेट्रो छूट गई। इस पर पति जवाब देता है कि यह सब तुम्हारी वजह से हुआ है।
पति के इस जवाब पर पत्नी आग बबुला हो जाती है और अपनी जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए पूछती है कि मैं घर संभाल रही हूं, बच्चों की देखभाल कर रही हूं और हर महीने 40 -50 हजार रुपये कमा रही हूं। तुम क्या कर रहे हो, बताओ।
इस पर पति कहता है कि हर जगह लड़ाई ही करनी है, घर भी हो या बाहर। पत्नी बात पर अड़ी रहती है कि उसे सीधा जवाब चाहिए। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है।
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि महिला के लिए नौकरी के साथ घर संभालना मुश्किल होता है, इसलिए पति को उनका साथ देना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सबके सामने इस तरह से झगड़ा करना ठीक नहीं है। एक दूसरे का सम्मान नहीं रखोगे तो रिश्ता नहीं चल पाएगा।