Delhi Crime News: कमला नगर में गर्ल्स हॉस्टल के अंदर वार्डन के साथ दुष्कर्म, पीजी मालिक के दोस्तों पर आरोप

Delhi Crime News
X
कमला नगर में पीजी वार्डन के साथ दुष्कर्म।
Delhi Crime News: उत्तरी जिला के पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कमला नगर इलाके के प्राइवेट गर्ल्स पीजी में एक महिला वार्डन खाना बनाने का काम करती है।

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तरी दिल्ली के कमला नगर थाना इलाके से सामने आया है, जहां प्राइवेट गर्ल्स पीजी की वार्डन के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर हॉस्टल संचालक के दो दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गर्ल्स पीजी में एक महिला वार्डन के साथ दुष्कर्म

उत्तरी जिला के पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कमला नगर इलाके के प्राइवेट गर्ल्स पीजी में एक महिला वार्डन खाना बनाने का काम करती है। पीड़िता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी की रात पीजी संचालक अपने दो दोस्तों राहुल और मोहित के साथ आया था। इसके बाद संचालक फोन पर बात करता हुआ, वहां से बाहर चला गया, लेकिन उसके साथ आए दोनों दोस्तों ने महिला के साथ के दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। वहीं अगले दिन एक और आरोपी आया और पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़िता ने इस पूरी वारदात के बारे में अपनी सहेली को बताया था, जिसकी मदद से कमला नगर थाने में इस घटना की शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता रात के समय पीजी में ही रूकती थी। इस पीजी में करीब 30 छात्राएं रहती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story