Ghaziabad: गाजियाबाद में 5 संवेदनशील इलाकों में सोलर पैनल कैमरे लगाने का फैसला लिया गया है। GRP की ओर से इन एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। कैमरे लग जाने के बाद यहां होने वाली गर गतिविधि पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि आउटर एरिया में 5 जगहों पर पैनल कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव रेलवे को भेज दिया गया है।
कैमरे लग जाने के बाद एरिया में चोरी, झपटमारी और असामाजिक तत्वों जैसी गतिविधियों पर कंट्रोल करने के लिए यह एक बेहतर कदम है। बताया जा रहा है कि कई बार ट्रेनों के आउटर पर रुकने के वक्त यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कैमरों की सहायता से इन गतिविधियों पर कंट्रोल किया जा सकेगा।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
आउटर क्षेत्र में 5 जगहों पर लगने वाले इन कैमरों से निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसे लेकर GRP थाने में बने कंट्रोल रूम में कुशल जवानों की तैनाती की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि के नजर आने पर वहां तैनात टीमों जानकारी दी जाएगी, ताकि इस पर तुरंत कार्रवाई शुरू हो सके।
इससे क्राइम की घटनाओं पर कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर एरिया में ऐसी जगहें भी देखी गई हैं, जहां पर रोशनी और बिजली की व्यवस्था नहीं है, इसी के चलते वहां पर पारंपरिक कैमरे लगाना, उन्हें इस्तेमाल में लाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए सोलर पैनल से चलने वाले कैमरे इस समस्या का समाधान करेंगे।
GRP प्रभारी ने क्या कहा ?
सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने को ध्यान में रखते हुए GRP की मोबाइल टीम भी इस पर कड़ी निगरानी करेगी। जीआरपी की मोबाइल टीम दिन के साथ विशेष तौर पर रात के वक्त आउटर एरिया में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखेगी। मोबाइल टीम GRP के थाने से लगातार कॉनटेक्ट में रहेगी, ताकि किसी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
GRP प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र के मुताबिक, 'आउटर क्षेत्र में 5 स्थानों पर पांच सोलर पैनल कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया है। जल्द इस पर काम किया जाएगा। कैमरे लगने से आउटर क्षेत्र में चोरी, झपटमारी रोकने में मदद मिल सकेगी।'