Ghaziabad Traffic Advisory Mahashivratri 2026: कल 15 फरवरी रविवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। ऐसे में श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद में हल्के और भारी वाहनों के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसे लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक राजकरन नैयर ने DCP,ACP और सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश में कहा गया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और आम लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्था की जाए, ताकि किसी श्रद्धालु को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। बताया जा रहा है कि रूट डायवर्जन आज 14 फरवरी शनिवार को शाम 6 बजे से लागू हो जाएगा। डायवर्जन अगले दिन यानी 15 फरवरी को पर्व समाप्ति तक रहेगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
किन रूट पर रहेगा डायवर्जन
- लाल कुआं और नया बस अड्डा के बीच सभी तरह के भारी और मध्यम व्यावसायिक गाड़ियों का आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
- लाल कुआं से मेरठ तिराहा की तरफ जाने वाले सभी तरह के भारी और मध्यम व्यावसायिक गाड़ियां साजन मोड से दाहिने मुडकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क चौराहा से विवेकानन्द नगर फ्लाईओवर होते हुए हापुड चुंगी आकर ALT चौराहा से मेरठ रोड होते हुए मेरठ तिराहा की तरफ जाएंगे।
- मेरठ तिराहा से लाल कुआं की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहन जीटी रोड पर ना जाकर मेरठ रोड होकर ALT चौराहा से हापुड चुंगी आकर विवेकानन्द नगर फ्लाईओवर होते हुए साजन मोड से लाल कुआं की तरफ जाएंगे।
- हल्के व्यावसायिक गाड़ियों का संचालन धरी मोड से हापुड़ तिराहा के बीच पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह सभी गाड़ियां चौधरी मोड से अम्बेडकर रोड होकर पुराना बस अड्डा से हापुड रोड से हापुड तिराहा होते हुए अपने गंतव्य पर जाएंगी।
- नया बस अड्डा से लाल कुआं की तरफ जाने वाले हल्के व्यावसायिक गाड़ियां पटेलनगर फ्लाईओवर से ना जाकर हापुड तिराहा से हापुड रोड से पुराना बस अड्डा से अम्बेडकर रोड होते हुए चौधरी मोड होकर गंतव्य को जाएंगे।
- हापुड चुंगी से सभी तरह के भारी और मध्यम व्यावसायिक गाड़ियों का परिचालन हापुड तिराहा की ओर से प्रतिबंध रहेगा। यह सभी गाड़ियां ALT चौराहा से मेरठ रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
बसों के लिए प्लान
- पुराना बस अड्डा से कोई भी बस या दूसरी भारी मध्यम व्यावसायिक गाड़ी हापुड तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे। यह गाड़ी घूकना मोड से मेरठ रोड होकर गंतव्य तक जाएंगे।
- गऊशाला फाटक से दूधेश्वरनाथ मन्दिर के बीच सभी तरह की गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।
- दूधेश्वरनाथ मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वाहन लाने की परमिशन नहीं है। जहां पार्किंग व्यवस्था है, वहीं गाड़ियों को पार्क किया जाएगा।
कहां करेंगे पार्किंग ?
- जीटी रोड अम्बेडकर रोड विजयनगर रेलवे पुल की तरफ जाने वाले सभी ऋद्धालु अपने वाहन रामलीला मैदान घंटााघर में पार्क कर पैदल मन्दिर की तरफ जा सकेंगे।
- नया बस अड्डा की तरफ जाने वाले सभी ऋद्धालु पटेलनगर फ्लाईओवर पार कर अपने वाहन रामलीला मैदान घंटाघर में पार्क कर पैदल मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।
- हापुड रोड से आने वाले सभी ऋद्धालु अपना गाड़ियां नवयुग मार्केट रोड के साइड में पार्क कर पैदल मन्दिर की ओर प्रस्थान करेंगे।
- विजयनगर की ओर से आने वाले सभी ऋद्धालु अपने वाहन मिलिट्री ग्राउंड विजयनगर में पार्क कर पैदल मन्दिर की ओर प्रस्थान करेंगे।
- ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के वाहन शम्भूदयाल डिग्री कॉलेज में पार्क किए जाएंगे।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
