haribhoomi hindi news
Gangster Lawrence Bishnoi Gang: पटियाला हाउस कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों के खिलाफ ट्रायल शुरू करने का आदेश दिया है।

Gangster Lawrence Bishnoi Gang: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिन पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि शुरुआती जांच में आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं, इसलिए इनके खिलाफ ट्रायल चलाया जाएगा

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला साल 2021 का है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े संगठित गिरोह के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि यह गैंग संदीप एलियास काला जठेड़ी के देखरेख में संचालित किया जा रहा था।

इस गैंग में करीब 20 आरोपी शामिल हैं। जांच में पता लगा है कि गिरोह कारोबारियों शराब ठेकेदारों और दुकानदारों से जबरन वसूली का काम करता था। प्रोटेक्शन मनी के नाम पर उनसे मोटी रकम ली जाती थी, उसी पैसे हथियार भी खरीदे जाते थे।

अवैध हथियार और ग्रेनेड बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और ग्रेनेड बरामद किए हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि गवाहों के बयान, डॉक्यूमेंट्स, सरकारी रिकॉर्ड और कबूलनामे इसकी पुष्टि करते हैं कि आरोपी संगठित तरीके से अपराध करते थे, इसलिए सबूतों पर शक नहीं किया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस की जांच में पता लगा है कि गैंग के कई सदस्य जेल में रहकर अपना नेटवर्क संचालित कर रहे थे। जेल में  मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके अपराध को अंजाम दिया जाता था, और खातों में भारी पैसा जमा हो जाता था।

आरोपी विदेश भागकर भी गैंग को ऑपरेट कर रहे थे। इस मामले को लेकर 30 अप्रैल को औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे, इसके बाद कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा, जिसमें तय होगा कि आरोपी दोषी हैं या नहीं।

7