Noida Cylinder Blast: नोएडा में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, चार लोग झुलसे

Noida Cylinder Blast
X
नोएडा में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग।
Noida Cylinder Blast: दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में सिलेंडर फटने से सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। जिसमें चार लोग झुलस गए हैं।

Noida Cylinder Blast: दिल्ली से सटे नोएडा में सिलेंडर फटने से एक घर में आग में लग गई। जिसमें चार लोग झुलस गए हैं। घर से धुंआ निकलता देख आस-पास लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद भीड़ आग को बुझाने की कोशिश में जुट गई। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, हादसे में झुलसे चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खाना बनाते वक्त हुआ ब्लास्ट

मिली जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट खाना बनाते वक्त हुआ। आग ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में लगी। जिसमें चार लोग झुलस गए। हालांकि, दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। अब कूलिंग का काम किया जा रहा है। वहीं, कोतवाली फेज तीन पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुट गई है। आग झुलसे लोगों की पहचान अतर सिंह, मिथलेश, 15 वर्षीय कृष्णा और 10 वर्षीय गौरी के रूप में हुई है।

सिलेंडर में लीक होने से हुआ ब्लास्ट

फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चल रहा है कि सिलेंडर में लीक होने की वजह से ब्लास्ट हुआ। जिसके चलते घर में आग लग गई। इस हासमें चार लोग झुलस गए हैं। हालांकि सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि जहां पर आग लगी थी। वहां से फायर स्टेशन नजदीक है। जिसके चलते ही कुछ मिनट में फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें:- लाजपत नगर के एक घर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बचाई तीन जिंदगियां

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story