Noida News: नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड शुरू होने के बाद इस पर चढ़ने और उतरने के लिए लगातार लूप की मांग उठ रही थी। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अब इस समस्या के समाधान के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। प्राधिकरण के सीईओ ने सेक्टर 49 और 107 के सामने 4 लूप बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
सेक्टर 49 और 107 के पास बनेगा लूप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि इन लूपों को सेक्टर 49 और सेक्टर 107 के सेवन एक्स सोसाइटी के पास बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद आसपास के कई सेक्टरों के लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। आसपास के सेक्टर के लोगों लूप बनने के बाद आसानी से एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे यातायात की व्यवस्था और भी अधिक सुगम और आसान बनेगी।
कितना लंबा है एलिवेटेड रोड
भंगेल एलिवेटेड रोड की कुल लंबाई 4.5 किलोमीटर के आसपास है। लेकिन फिलहाल इतने लंबे एलिवेटेड रोड पर चढ़ने रोड पर चढ़ने और उतरने के लिए कोई लूप रोड नहीं है। इस वजह से इसके आसपास रहने वाले लोगों को इसका उपयोग करने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इसी वजह से लोगों ने मांग की थी कि इस पर लूप का निर्माण कराया जाए। जिसे अब प्राधिकरण की तरफ से स्वीकार कर लिया गया है।
किन सेक्टरों के लोगों को मिलेगा फायदा
इस एलिवेटेड रोड बनने के बाद सेक्टर 73, 74, 75, 76,77, और सेक्टर 78 में रहने वाले लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। इन सेक्टरों में रहने वाले लोगों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और रोजाना हजारों लोगों के आवागमन को एक बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल इन सेक्टरों के लोगों के लिए एलिवेटेड रोड पर चढ़ने के लिए एक लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इसके चलते लोगों का समय बर्बाद होने के साथ-साथ उन्हें जाम में भी फंसना पड़ता है।