Famous Lakes in Delhi: राजधानी दिल्ली में मई की शुरुआत होने से पहले ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मई और जून के महीने को सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है। ऐसे में अगर आप दिल्ली के आसपास की जगहों पर जाकर गर्मी को एंजॉय करने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की राजधानी दिल्ली घूमने के लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। गर्मी के दिनों में दिल्ली में मौजूद कुछ पानी वाली जगहों पर घूमकर आप मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं। 

गर्मी में तापमान बेशक अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है, मगर दिल्ली के पास स्थित कुछ पानी वाली जगहें कम से कम खर्चे में आपकी गर्मियों को यादगार बना सकती हैं, इसलिए आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं कि गर्मी में दिल्ली की कुछ खास झीलों के नाम। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

भारद्वाज झील ट्रेकर्स के लिए काफी फेमस 
भारद्वाज झील

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित भारद्वाज झील भी दिल्ली के लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। आमतौर पर लोग सर्दियों में झील के किनारे पार्टनर संग बैठना पसंद करते हैं, मगर यहां पर गर्मी में भी लोग साइकलिंग के साथ-साथ अलग-अलग एक्टिविटीज करते हुए नजर आते हैं। ये झील साइकिलिस्ट और ट्रेकर्स के बीच काफी फेमस है। 

दमदार झील में गर्मियों का आनंद लें
दमदार झील

दमदार झील गुड़गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित है जोकि पर्यटकों के लिए काफी फेमस है। इस झील की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आकर आप एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर प्रवासी पक्षियों की करीब 190 से ज्यादा प्रजातियां भी पाई जाती है। इस झील को अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। 

बांग्ला साहिब सरोवर में बीमारी का उपचार करने के गुण
बांग्ला साहिब सरोवर

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित बांग्ला साहिब गुरुद्वारे को दिल्ली का गोल्डन टेम्पल कहा जाता है। इस गुरुद्वारे में स्थित सरोवर का दीदार लोगों को काफी सुकून देता है। माना जाता है कि इस तालाब के पानी में बीमारी का उपचार करने के गुण हैं। दुनिया में जगह-जगह से सिख यहां आते हैं और तालाब से पानी लेते हैं, जिसे व अमृत भी कहते हैं। 

नैनी झील प्रकृति प्रेमियों के लिए प्रसिद्ध  
नैनी झील

दिल्ली के मॉडल टाउन के बीच स्थित नैनी झील शहरी जंगल का एक काफी अच्छा उदाहरण है। अगर आप प्रकृति के प्रेमी हैं और हरे-भरे शांत ठंडे वातावरण का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो नैनी झील का घूमकर गर्मियों में आनंद ले सकते है। यहां पर जाकर आपक एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।