Logo
election banner
Famous Lakes in Delhi: अगर आप चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से राहत पाने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजधानी दिल्ली में स्थित कुछ पानी की जगहें सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं। यहां पर आप दिल्ली के आसपास स्थित कुछ प्रसिद्ध झीलों की सैर करके गर्मियों को यादगार बना सकते हैं।

Famous Lakes in Delhi: राजधानी दिल्ली में मई की शुरुआत होने से पहले ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मई और जून के महीने को सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है। ऐसे में अगर आप दिल्ली के आसपास की जगहों पर जाकर गर्मी को एंजॉय करने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की राजधानी दिल्ली घूमने के लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। गर्मी के दिनों में दिल्ली में मौजूद कुछ पानी वाली जगहों पर घूमकर आप मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं। 

गर्मी में तापमान बेशक अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है, मगर दिल्ली के पास स्थित कुछ पानी वाली जगहें कम से कम खर्चे में आपकी गर्मियों को यादगार बना सकती हैं, इसलिए आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं कि गर्मी में दिल्ली की कुछ खास झीलों के नाम। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

भारद्वाज झील ट्रेकर्स के लिए काफी फेमस 
Bhardwaj Lake
भारद्वाज झील

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित भारद्वाज झील भी दिल्ली के लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। आमतौर पर लोग सर्दियों में झील के किनारे पार्टनर संग बैठना पसंद करते हैं, मगर यहां पर गर्मी में भी लोग साइकलिंग के साथ-साथ अलग-अलग एक्टिविटीज करते हुए नजर आते हैं। ये झील साइकिलिस्ट और ट्रेकर्स के बीच काफी फेमस है। 

दमदार झील में गर्मियों का आनंद लें
damdar lake
दमदार झील

दमदार झील गुड़गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित है जोकि पर्यटकों के लिए काफी फेमस है। इस झील की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आकर आप एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर प्रवासी पक्षियों की करीब 190 से ज्यादा प्रजातियां भी पाई जाती है। इस झील को अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। 

बांग्ला साहिब सरोवर में बीमारी का उपचार करने के गुण
Bangla Sahib Sarovar
बांग्ला साहिब सरोवर

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित बांग्ला साहिब गुरुद्वारे को दिल्ली का गोल्डन टेम्पल कहा जाता है। इस गुरुद्वारे में स्थित सरोवर का दीदार लोगों को काफी सुकून देता है। माना जाता है कि इस तालाब के पानी में बीमारी का उपचार करने के गुण हैं। दुनिया में जगह-जगह से सिख यहां आते हैं और तालाब से पानी लेते हैं, जिसे व अमृत भी कहते हैं। 

नैनी झील प्रकृति प्रेमियों के लिए प्रसिद्ध  
Naini lake
नैनी झील

दिल्ली के मॉडल टाउन के बीच स्थित नैनी झील शहरी जंगल का एक काफी अच्छा उदाहरण है। अगर आप प्रकृति के प्रेमी हैं और हरे-भरे शांत ठंडे वातावरण का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो नैनी झील का घूमकर गर्मियों में आनंद ले सकते है। यहां पर जाकर आपक एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। 

5379487