Delhi Weather Update: सावधान दिल्लीवासी! आज राजधानी में आंधी के साथ बरसने वाला है मेघा, जानें अगले 5 दिनों के मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली वासी सतर्क हो जाएं सावधान हो जाएं। आज दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। आज राजधानी का मौसम करवट बदलने वाला है, आज दिन के समय आंधी के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो अपने बैग में छाता रन कोड इत्यादि जरूर रखें। बारिश का यह दौरा कल तक जारी रहने वाला है, इससे लाजमी है कि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

19 और 20 फरवरी को हो सकती है बारिश

आईएमडी ने यह जानकारी काफी पहले दे दी थी कि पश्चिमी विभोक्ष के एक्टिव होने के कारण 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। कल यानी मंगलवार का मौसम भी काफी खास रहा। 18 फरवरी को दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.02 डिग्री दर्ज किया गया था, यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था।आईएमडी की माने तो 24 फरवरी तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

दिल्ली का AQI लेवल 200 के पार

दिल्ली के प्रदूषण स्तर में भी अभी तक कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। आज दिल्ली का एक यूआई 209 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी में आता है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को सांस लेने में अभी तक तकलीफ हो रही है, अब देखने वाली बात होगी की मौसम बदलने के साथ क्या दिल्ली को खराब वायु गुणवत्ता से राहत मिलेगी या फिर नहीं।

ये भी पढ़ें: Yamuna River Front: अब दिल्ली में यमुना पर कर सकेंगे बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा नया रूप

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story