Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में इस बार भीषण गर्मी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी पिछले साल की तुलना में रिकॉर्ड तोड़ सकती है। राजधानी में मार्च की शुरुआत में ही सूरज की तपिश ने गर्मा बढ़ा दी है। ऐसे में आने वाले महीनों में गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ने की संभावना है।
दिल्ली में रात की ठंड भी लगभग खत्म होने लगी है। IMD का कहना है कि न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिसकी वजह से रात में मौसम भी तेजी से गर्म हो रहा है। बीते साल के कुछ महीनों के आंकड़ों को देखा जाए इस बार सर्दी भी इतनी कड़क नहीं थी। सितंबर की रात में तापमान में गिरावट शुरू हो गई थी, ठंड का असर ज्यादा देखने को मिली है।
पिछले साल 2025 राजधानी में दिन के वक्त सर्दी कम देखने को मिलती है। 20 दिसंबर और 31 दिसंबर को भी शीतलहर जैसे हालात बन चुके थे। इसके बाद कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है, वहीं फरवरी की शुरुआत से ही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी थी। फरवरी में तेज धूप और कोहरे की कमी ने इस बात का संकेत दिया था कि गर्मी जल्दी दस्तक दे सकती है। वहीं मार्च के दूसरे हफ्ते में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होना आने वाले महीनों ज्यादा गर्मी हो सकती है।
मार्च का महीना रहेगा गर्म
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च का महीना औसत से गर्म रहने की संभावना है, वहीं अप्रैल और मई में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। वहीं अप्रैल और मई में धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मार्च में तापमान में बढ़ोतरी की वजह से अप्रैल से जून तक राजधानी में गर्मी पड़ सकती है।