Delhi Weather Update: दिल्ली में सुहाना मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत, दो दिन बाद होगी प्रचंड गर्मी

Delhi NCR Weather update It may rain in national capital on 19 and 20 February
X
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते होगी बारिश।
Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम सुहाना रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 29 तारीख के बाद भीषण गर्मी और लू चलने का अनुमान लगाया गया है। 

Delhi Weather Update: दिल्ली में कल से मौसम सुहाना बना हुआ है। कहीं हवाओं के कारण गर्मी की मार से राहत मिली, तो कहीं बादलों के कारण। बीते दिन शाम केसमय दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं बादलों की आवाजाही के कारण हवा ठंडी रही, जिसके कारण मौसम सुहाना रहा। वहीं अगले दो दिन भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि इसके बाद एक बार फिर गर्मी की मार झेलनी होगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज हवा में 43 फीसदी नमी है।

ये भी पढ़ें: Barapullah Phase 3: दिल्ली सरकार पूरा नहीं कर पाएगी केजरीवाल का अधूरा काम, 10 साल से पड़ा अधूरा

आज हवा की वायु गुणवत्ता

बता दें कि आज दिल्ली दिल्ली के कई इलाकों में वायु गणवत्ता सूचकांक खराब तो कई इलाकों में बहुत खराब रहा। सेंट्रल दिल्ली में सबसे कम AQI दर्ज किया गया, जो 150 रहा। वहीं सबसे ज्यादा एक्यूआई अशोक विहार में दर्ज किया गया, जो 357 रहा।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इससे लू चलने की संभावना कम हो जाएगी। बीती शाम मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को अन्य दिनों के मुकाबले तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। शुक्रवार के बाद दिन में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। जिसकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर कबूतरों को दाना डालने वालों के कट रहे चालान, एमसीडी अधिकारियों ने बताई ये वजह

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story