Delhi Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस को ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने के मामले में पुलिस ने महिला सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi Traffic Police: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (ARSC)ने ट्रैफिक पुलिस पुलिसकर्मियों का फेक वीडियो बनाकर  ब्लैकमेल करने वाले एक और गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल महिला मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने आज 17 फरवरी मंगलवार को बताया कि, आरोपियों की पहचान हरियाणा के 32 वर्षीय महिला सरगना, 35 साल के सचिन और आमिर उर्फ सिकंदर के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुलिसकर्मियों को ठगने के लिए  आमिर उगाही के लिए फोन करता था,  जबकि सचिन वीडियो एडिट करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया है। 

पुलिस का कहना है कि 19 जनवरी 2026 को ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फर्जी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 1.20 लाख रुपये लिए गए थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 10 फरवरी के दिन गिरफ्तार किया गया था। 

आरोपी पुलिसकर्मियों को कैसे फंसाते थे ?

पुलिस जांच में पता लगा है कि गिरोह की 32 वर्षीय महिला सरगना अपने साथियों के साथ दिल्ली आकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की चालान कार्रवाई के दौरान छिपे कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड करती थी। इन वीडियो को गिरोह का सदस्य एडिट कर देता था, जिससे वीडियो देखने पर पुलिसकर्मी की गलती लगती थी।

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आमिर उर्फ सिकंदर पुलिसकर्मियों को फोन करके उन्हें वीडियो वायरल करने और झूठी शिकायत की धमकी देता था। आरोपी पुलिस ने वीडियो हटाने के बदले पैसे की मांग करते थे। जो पैसे देने से मना कर देते थे, उन्हें बार-बार परेशान किया जाता थास वहीं झूठी शिकायतें दर्ज कराई जातीं। पैसे मिल जाने के बाद शिकायत को वापस लिया जाता।  

यह भी पढ़ें:-दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई पदों पर निकली वैकेंसी, SSC ने जारी की नोटिफिकेशन
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में पानी की चोरी और बर्बादी पर लगेगी रोक, DJB ने बनाया खास प्लान
यह भी पढ़ें:-दिल्ली एआई समिट में हुई चोरी
यह भी पढ़ें:-दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:-दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, कौशल चौधरी गैंग का शूटर गिरफ्तार

आरोपी महिला ने क्या बताया ?

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह पहले रोहिणी निवासी अशोक कुमार उर्फ बबली नाम के व्यक्ति से कनेक्ट थे। दिसंबर 2025 में अशोक कुमार की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने अपना अलग गिरोह बना लिया। वहीं आमिर पहले भी इसी तरह के दूसरे गिरोह से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुका है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।