AI Summit Delhi: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे एआई समिट से चोरी होने की खबर सामने आ रही है। इसका उद्घाटन सोमवार को खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

AI Summit Delhi: राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे एआई समिट से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप NeoSapien के CEO और को-फाउंडर धनंजय यादव का दावा है कि उनके कंपनी की स्टॉल से AI वियरेबल डिवाइसेज गायब हो गए हैं।

समिट के पहले दिन ही हुई चोरी 

धनंजय यादव का मानना है कि यह घटना उस वक्त हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सुरक्षा जांच के लिए प्रदर्शनी क्षेत्र को खाली कराया गया था। धनंजय का कहना कि इस बीच एक्सपो एरिया में आम लोगों की एंट्री बैन थी और केवल सुरक्षाकर्मी ही वहां आ जा रहे थे। धनंजय यादव की कंपनी ऐसे एआई वायरलेस डिवाइसेज बनाती है, जो न केवल रिकॉर्ड करते हैं बल्कि उसके साथ-साथ भावनात्मक विश्लेषण देने में भी सक्षम होते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि समिट के पहले दिन ही उनके स्टॉल से डिवाइस चोरी हो गए, जो कि बहुत ही निराशाजनक बात है।

हाई प्रोफाइल समिट

यह हाई प्रोफाइल समिट दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। 5 दिनों तक चलने वाले इस समिट का उद्घाटन खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से किया। इस कार्यक्रम टेक्नोलॉजी जगत के कई दिग्गजों के नाम शामिल हो रहे हैं। इस लिस्ट में सुंदर पिचाई से लेकर बिल गेट्स और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजों के नाम शामिल है। वहीं धनंजय यादव ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें उनके स्टॉल से हटाने के लिए कहा गया था। साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उनके स्टॉल की सुरक्षा का भी आश्वासन दिया था। लेकिन जब 6 घंटे बाद अपने स्टॉल पर वापस लौटे थे तो वहां केवल खाली पैकेजिंग बची थी और डिवाइस चोरी हो चुकी थीं। इस घटना के बाद से समिट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले की गहन जांच की चल रही है।